Athrav – Online News Portal
नोएडा

फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट तकनीकी खराबी आने से, 45 मिनट तक फंसे रहे छह लोगों पुलिस ने किया रेस्क्यू-लाइव वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा शहर में नहीं थम रहे है लिफ्ट अटकने के मामले … नया मामला सेक्टर-141 स्थित एडवांट के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सड़क पार करने के लिए बने फुटओवर ब्रिज का है। फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट में तकनीकी खराबी हो जाने के कारण छह लोग 45 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। लिफ्ट के अचानक रुकने से अंदर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। उनमें से एक व्यक्ति ने मोबाइल के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। डायल-112 पर घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-142 पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय टेक्नीशियन की सहायता से सभी व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया। समय रहते रेस्क्यू हो जाने से बड़ा हादसा टल गया।

इस लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण  धर्मपाल सिंह, अरविंद सिंह, विकास सिंह, बेनाम बादशाह, विशाल मलिक और लिफ्ट के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-142 पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय टेक्नीशियन की सहायता से सभी व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया। समय रहते रेस्क्यू हो जाने से बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू के बाद राहत महसूस कर रहे लोगों ने पुलिस और टेक्नीशियन की तत्परता की सराहना की। लिफ्ट में फंसे लोगों ने कहा अगर पुलिस समय पर न आती तो बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पिछले दिनों भी बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी की लिफ्ट में एक परिवार फंस गया था। डायल-112 पर मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला था।

Related posts

टीकाकरण के पहले दिन ही उमड़ा लोगों का हुजूम, व्यवस्था चरमराई, कोविड-19 प्रोटोकॉल की उड़ती धज्जियां।

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर खराब खड़े ट्रक से टकराया

Ajit Sinha

ट्रैफिक नियमों का संजीदगी से पालन करे, 82 चौराहों की ट्रैफिक व्यवस्था को मॉनिटर कर रहे है कैमरे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x