Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हल्का पटवारी को 3000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंट्री करप्शन ब्यूरो, करनाल द्वारा आज मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित अशोक कुमार, हल्का पटवारी छंगरोली तहसील छछरौली जिला यमुनानगर को शिकायतकर्ता से 3,000/-रूपये नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है तथा आरोपित के विरूद्व एफआईआर संख्या 07 दिनांक 10.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अशोक कुमार हल्का पटवारी द्वारा उसकी गांव चगरोली में 142 कनाल 6 मरले जमीन का इंतकाल राजस्व रिकार्ड में इन्द्राज करने की एवज में उससे 10,000/- रूपये की मांग की गई तथा बाद में आरोपित  द्वारा उससे 3000/-रुपए  नकद बतौर रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई है।

Related posts

केंद्र की भाजपा सरकार जनता को सुखचैन से गुजारा नहीं करने देना चाहती है, गैस सिलिंडर का रेट बढ़ाया- डा. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Ajit Sinha

दुबई से जहाज से जैसे ही चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचा दूसरी शादी करने का फरार आरोपित को पंचकूला महिला पुलिस की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x