Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़: जिम जाते वक़्त बीच सड़क पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके कर दी हत्या।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल की मौत हो गई। प्राप्त खबर के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल आज सुबह के वक़्त जिम करने जा रहे थे तो अज्ञात हमलाबारों ने बीच सड़क पर उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर के हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, और प्रॉपर्टी डीलर के शव जांच पड़ताल करने बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि प्रॉपर्टी डीलर पर लगभग 8 से 10 गोलियां दागी गई है। पुलिस की कई टीम जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम भी शामिल है , सभी टीमें आसपास में लगे सीसीटीवी कमरे की मदद से बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल की जनता के दिल में रहते हैं ममता दीदी-जे पी नड्डा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, वैट में अब तक की सबसे बड़ी कटौती, दिल्ली में 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा डीजल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एथलीट खिलाडी प्रियांशु हत्याकांड मुख्य आरोपित अजय के भाई दीपक और दोस्त अभिषेक को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x