Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त एएसआई जितेंद्र कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक ने किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक ने आज बुधवार को एएसआई जितेन्द्र, सहायक क्लर्क कार्यालय पुलिस उपायुक्त झज्जर पुत्र राजकुमार निवासी गांव गिझी, जिला रोहतक को मुकदमा नंबर – 11 दिनांक 17.अप्रैल 2024 थाना भ्रष्टाचार निरोधक, रोहतक में उसके विरूद्व सबूत काबिले गिरफ्तारी गुजरने पर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया है।मामला यह था कि शिकायतकर्ता ने एक शिकायत एसीबी, रोहतक में दी कि पुलिस उपायुक्त कार्यालय झज्जर में संदीप उर्फ कालू पुत्र प्रताप सिंह निवासी नौरंगपुर जिला झज्जर व ए.एस.आई. जितेन्द्र शस्त्र लाइसेंस क्लर्क कार्यालय पुलिस उपायुक्त झज्जर द्वारा मिलीभगत करके शस्त्र लाइसेंस बनवाने में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस पर मुकदमा नंबर – 11 दिनांक 17 अप्रैल 2024 भारतीय दंड संहिता की धारा 7 ए, पी.सी. एक्ट, 420, 120 बी, थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किया गया तथा आरोपित संदीप उर्फ कालू उपरोक्त को दिनांक 17.4.2024 को ही गिरफ्तार किया गया था।आरोपित संदीप उर्फ कालू पुत्र प्रताप सिंह निवासी नौरंगपुर जिला झज्जर ने पूछताछ में बताया कि वह शस्त्र लाइसेंस बनवाने की एवज में रिश्वत के तौर पर पैसे लेता था जिसमें से कुछ पैसे वह आरोपी ए.एस.आई. जितेन्द्र कुमार, न. 542/झज्जर को भी देता था। आरोपित ए.एस.आई जितेन्द्र कुमार को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के आरोपियों की सूचना देने पर रखा 2 लाख रूपए का ईनाम।

Ajit Sinha

एक लॉ कॉलेज में एक छात्र ने अपने क्लासमेट छात्रा की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर ली, खुद भी गोली मार ली।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 2006 बैच के छ: आईपीएस को पुलिस अधीक्षक रैंक से उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x