अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने आज शुक्रवार को पलवल के महिला थाना तैनात सहायक उप निरीक्षक को 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए महिला सहायक उप निरीक्षक का नाम जगवती है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी गांव कमरावली, जिला पलवल ने एंटी करप्शन ब्यूरो. फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके दोस्त बनवारी के साले रोहतास व उसके परिवार के सदस्यों के विरूद्व रोहताष की घरवाली शीतल द्वारा मुकदमा न.214/2024 महिला थाना, पलवल में दर्ज करवाया है। इस मुकदमा की तफतीशी अधिकारी महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती, महिला थाना, पलवल द्वारा की जा रही है। महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती इस मुकदमा से रोहताश का नाम छोडकर अन्य परिवार के सदस्यों का नाम मुकदमा से निकालने की एवज में उससे एसएचओ के नाम से 20,000/-रूपए नकद बतौर रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। इसके अतिरिक्त इस प्रकरण में महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती द्वारा उससे पहले भी 1,00,000/-रूपए बतौर रिश्वत राशि ली जा चुकी है।शिकायत कर्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपित महिला सहायक उप निरीक्षक जगवती को शिकायतकर्ता मनोज कुमार से 20,000/-रूपये (बीस हजार) नकद बतौर रिश्वत की राशि लेते हुए अलावलपुर चौक, पलवल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपिता के विरुद्ध थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद में मुकदमा संख्या 8 आज शुक्रवार को धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments