Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हाइलाइट्स

गुरुग्राम में राष्ट्रीय लोक अदालत आज, मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 22 बेंच गठित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष महला के मार्गदर्शन में शनिवार 8 मार्च को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 22 बेंच गठित की गई है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 22 बेंच मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करेंगी। इसके साथ उप मंडल सोहना एवं पटौदी में भी लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उप मंडल सोहना में एक बेंच और पटौदी में एक बेंच बनाई गई हैं। इस बार हर कैटेगरी के लगभग 42000 केस लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफ़िक चालान के भुगतान के लिए भी ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से एक हेल्प डेस्क लगाई गयी है। यह हेल्प डेस्क कोर्ट के गेट नम्बर 2 के पास स्थित मध्यस्थता केंद्र में लगी हुई है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आमजन से अपील की है कि सभी ज़्यादा से ज़्यादा अपने मामलों को लोक अदालत में रखें। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो वह जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण , गुरुग्राम में 0124-2221501 पर सम्पर्क कर सकता है। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निपटारा किया जा सकता है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद व स्मृति ईरानी को सुने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सीधा सुने वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 25 हजार के ईनामी कुख्यात अपराधी और तिगांव निवासी सचिन उर्फ़ मूसा को गुरुग्राम पुलिस ने किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x