Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली मुंबई हाइलाइट्स

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर कातिलाना हमला, लहूलुहान अवस्था में लीलावती अस्पताल में चल रहा है इलाज -पुलिस जांच में जुटी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बीती रात सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुस कर एक अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से कातिलाना हमला कर दिया, सैफ अली खान को लहूलुहान अवस्था में मुंबई लीलावती अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर उनके लगे घाव की सर्जरी कर रही है। बताया गया है कि उनके गले पर 10 सेंटीमीटर गहरा घाव है, में फंसे हुए नुकीली चीज निकाली गई है। ये भी पता चला है कि सैफ अली खान की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

खबर के अनुसार रात लगभग ढाई बजे एक अज्ञात शख्स उनके हाईराइज सोसायटी की 12 मंजिल पर स्थित फ्लैट में घुसा, और उनकी बहस घर की नौकरानी से हो रही थी। इस दौरान सैफ अली खान पहुंच गए , और माहौल को शांत करने की कोशिश की पर हमलावर ने उन पर तेजधार हथियार एंव नुकीली चीज से कातिलाना हमला कर दिया जो उनके गले में लगी और नुकीली चीज फंस गई। इसके अलावा उनके हाथ पर भी घाव है। और नौकरानी के हाथ में जख्म है। इस पूरे मामले की संबंधित थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर , आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अस्पताल ने जानकारी दी है सैफ अली खान के शरीर पर 6 जगहों पर जख्म है, डॉक्टरों के द्वारा सर्जरी किए जा रहे है। आगे जो आधिकारिक जानकारी आएगी इसमें जोड़ दी जाएगी , क्यूंकि ये सनसनीखेज वारदात की शुरूआती दौर में है।

Related posts

एक गैस एजेंसी के दो वेंडरों को भरे गैस सिलिंडरों से गैस चोरी करते हुए एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शहीदों के परिजनों, CAPFs और नक्सल पीड़ितों के साथ मुलाकात व चर्चा की।

Ajit Sinha

‘‘हरियाणा 112‘‘ से जुड़े बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 28 कर्मी सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x