Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: ग्रेप की पाबंदियां हटते ही निर्माण कार्य को दी जाए गति : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:डीसी एवं श्री माता शीतला देवी श्राईंन बोर्ड के प्रशासक अजय कुमार ने शुक्रवार को श्री शीतला माता देवी मंदिर के नए भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में श्री माता शीतला देवी श्राईंन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं बादशाहपुर के एसडीएम अंकित चोकसे, नगर निगम, मंदिर प्रबंधन व मंदिर निर्माण से जुड़ी एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डीसी अजय कुमार ने कहा कि ग्रेप की पाबंदियों के चलते निर्माण की प्रक्रिया जिस प्रकार से प्रभावित हुई है। पाबंदियां हटने के उपरांत निर्माण कार्य को दोगुनी गति से शुरू करें ताकि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम में श्री शीतला माता के भव्य भवन का निर्माण कर उसे जल्द से जल्द श्रद्धालुओं को समर्पित करना सरकार की प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी नही रहनी चाहिए। आज की समीक्षा बैठक में डीसी ने मंदिर के निर्माण कार्य, मूलभूत सुविधाएं सहित पार्किंग  स्थल, फुट ओवर ब्रिज सहित जैसे विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा कर समय समय पर निर्माण कार्य की प्रगति की रिपार्ट उनके कार्यकाल भिजवाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में अंकित चोकसे ने उन्हे अवगत करवाया कि मंदिर परिसर में करीब 4.8 एकड़ में माता के नए बहुमंजिला भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि मंदिर में बिजली, पलम्बरिंग सहित फिनिशिंग कार्यों के लिए दिसंबर माह में टेंडर खोले गए थे। जिसमें केवल एक ही एजेंसी निर्धारित मापदंडो को पूरा कर रही थी। ऐसे में नियमावली के अनुसार इस महीने दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि परिसर में पार्किंग का प्रारंभिक डिज़ाइन तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि नए भवन में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। इसके साथ ही नए परिसर में योग मंडप, मेडिटेशन हॉल, कुंड, ओपन एयर थिएटर, बच्चों के लिए पार्क व एसटीपी व ईटीपी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

Related posts

अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी अजय सिंघल की मैराथन बैठक आयोजित, प्रदेशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया भाग।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी ने जीएमडीए का असिस्टेंट मैनेजर, सहकारी इंस्पेक्टर समेत 5 को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कमरे की छत गिरने से 4 लोग मलबे में दबे, एक युवक की मौत, 3 लोग घायल , मकान मालिक सहित दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x