Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई 6 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले पांच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक नागरिक को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए भारत की नागरिकता मिलने की बधाई देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।जिलाधीश विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में अफगानिस्तान से रूविल देवी, नीलम, साधना देवी, रजिश कुमार, जोगिन्दर सिंह और पाकिस्तान से कमला देवी को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई।

सभी ने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली। डीसी ने नागरिकता मिलने पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है।जिलाधीश ने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित नागरिकों के साथ अन्य मामलों पर भी चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related posts

फरीदाबाद:कोर्ट परिसर में पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपा विधि विभाग ने मनाई खुशी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस द्वारा सीमावर्ती जिलों तथा अन्य संवेदनशील जिलों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के तीन इंस्पेक्टरों सहित 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह का किया गया आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x