Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भाजपा संगठन में मंडल चुनाव को लेकर जिला चुनाव अधिकारी कार्यशाला हुई संपन्न।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जनवरी माह में होने वाले भारतीय जनता पार्टी संगठन के मंडल चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं, जिसके तहत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेश द्वारा फरीदाबाद जिले के लिये नियुक्त चुनाव अधिकारी पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता, सह चुनाव अधिकारी प्रवीण जैन, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, फरीदाबाद जिले के सह-चुनाव अधिकारी अनुशाशन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर एवं सुरेन्द्र जांगड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, प्रदेश चुनाव सह अधिकारी बिजेन्द्र नेहरा निवर्तमान महापौर सुमन बाला, उप महापौर मनमोहन गर्ग, सक्रिय सदस्यता के जिला संयोजक पंकज रामपाल और भाजपा जिला पदाधिकारी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। 

फरीदाबाद जिले के लिए कार्यशाला को संबोधित करने पहुंचे फरीदाबाद के चुनाव अधिकारी एवं पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने संगठन के मंडल चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं और चुनाव अधिकारियों के साथ चुनाव के लिए विस्तृत चर्चा की ।जरावता ने कहा कि पार्टी का संगठन पर्व चल रहा है और हर बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाने का काम लगभग पूर्ण कर लिया गया है । भाजपा के सक्रिय सदस्यों को ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति गठित कर पहले बूथ अध्यक्ष चुने जायेंगे और उसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया जायेगा। 

आगामी 30 दिसंबर को सभी मंडलों में मंडल स्तर पर चुनाव कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है और मंडल स्तर पर भी चुनाव अधिकारी नियुक्त किए  गए हैं ।  जरावता ने कहा कि बूथ भाजपा संगठन की सबसे बुनियादी इकाई है तथा भाजपा संगठन में आंतरिक लोकतंत्र को बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने के लिए पहले बूथ अध्यक्ष और फिर मंडल अध्यक्ष चुनाव महत्वपूर्ण हैं। चुनाव के माध्यम से संगठन में योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

चुनाव सह अधिकारी प्रवीण जैन ने कार्यशाला में संगठनात्मक वृत्त लिया और चुनाव प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साँझा की।  उन्होंने अब तक हुए साधारण  सदस्यता और सक्रिय सदस्यता अभियान के कार्य की समीक्षा की । चुनाव प्रक्रिया की  विस्तृत जानकारी देते हुए सभी चुनाव अधिकारियों से कहा कि मंडल चुनाव को लेकर सौंपी गई जिम्मेवारी का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेवारी का निर्वहन करें तथा मंडल चुनाव के निष्पक्षता से संपन्न करवाने में भूमिका निभाएं । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि सक्रिय सदस्यता को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।  जिला, विधानसभा मंडल स्तर पर संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किये गए हैं और लगातार इस अभियान की समीक्षा की जा रही है । हर बूथ पर 3 सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है और अगले 2 दिनों में इस कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा ।  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा और जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने भी कार्यशाला को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।

Related posts

सैकड़ों लोग भारत बचाओ-संविधान बचाओ रैली में फरीदाबाद से लखन सिंगला के नेतृत्व में पहुंचे, भाजपा का अंत निश्चित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने औपचारिक रूप से संभाला कार्यभार

Ajit Sinha

 ओएसए एवं गोपनीयता की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन करने वाले मंत्रियों-अधिकारियों के खिलाफ जाँच हो व उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x