Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एम्स अस्पताल में निधन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में ले जाया गया है जहां पर उन्हें इमर्जेन्सी में उनका इलाज चल रहा है , खबर के मुताबिक उनकी काफी नाजुक बताई जा रही है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेलगावी से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे है। एम्स अस्पताल में कांग्रेस सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी पहुंच चुकी है , साथ में उनके पति रोबॉट बाढड़ा भी मौजूद है। बेलगावी में कल शुक्रवार को होने वाली रैली भी रद्द कर दी गई। अभी अभी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की निधन होने खबर है। एम्स अस्पताल में बीजेपी अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, सीपीसी की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, शशि थरूर के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता एम्स में पहुंच रहे है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज एम्स अस्पताल में रात 8 बजकर 6 मिनट पर लाया गया था,जहां पर डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद डॉ मनमोहन सिंह को नहीं बचाया जा सका , और उनकी निधन हो गई। उनकी उम्र 92 वर्ष की थी, वह 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख जताया है। उनका निधन रात 9 बजकर 51 मिनट पर हुई है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खूंखार गैंगेस्टर काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन, रिवॉल्वर रानी अनुराध चौधरी को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने ली क्राइम रिव्यू मीटिंग, चयनित कर्मियों को पुरस्कार

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी न्यायिक सुधार सम्मेलन में उपस्थित मुख्य न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए लाइव सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x