Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कमेटी ने जांच के बाद लाइसेंस किया रद्द, डिपो धारक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज-राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अनियमितताएं बरतने के आरोप में नूंह जिले के एक डिपो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और डिपो का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दिनों नूंह जिले के उपायुक्त को गांव देवला नंगली में राशन वितरण  में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय ने विस्तृत जांच के लिए एक कमेटी गठित की। कमेटी ने गांव देवला नंगली जाकर डिपो धारक वीर सिंह के डिपो की भौतिक जांच की। कमेटी द्वारा जांच में धारक के स्टॉक में 39.94 क्विंटल गेहूं कम पाई गई।

इसी तरह 10.45 क्विंटल बाजरा कम पाया गया। डिपो स्टॉक में 12 किलोग्राम चीनी अधिक पाई गई।इस बारे में जानकारी साझा करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  राजेश नागर ने बताया कि विभाग किसी भी तरह की अनियमितताएँ और गड़बड़ियों के विरुद्ध तुरंत एक्शन लेगा। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अनियमितताएं बरतने के आरोप में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय के आदेश पर डिपो धारक बीरसिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसके साथ ही विभाग ने गांव देवला नंगली के इस डिपो का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है।  

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा का 2022-23 का बजट महिलाओं को समर्पित, कई मनोहर सौगात

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 21वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 23-24 अक्टूबर को-ब्रह्म प्रकाश गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रेती मफियाओं ने शुक्रवार की रात को जसाना -मंझावली रोड पर क्राइम ब्रांच -65 की टीम पर की जबरदस्त फायरिंग, दो दबोचे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x