Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने को तुरंत प्रभाव से 27 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं- लिस्ट पढ़े।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़:हरियाणा सरकार ने रविवार देर शाम को तुरंत प्रभाव से 27 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।  सी.जी. रजनी कांथन को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है यश गर्ग को उद्योग  एवं वाणिज्य विभाग का  निदेशक व विशेष सचिव  और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का निदेशक भी लगाया गया है। अशोक कुमार गर्ग को  गुरुग्राम का जिला नगर आयुक्त  और आयुक्त,  नगर निगम गुरुग्राम  लगाया गया है। राजेश जोगपाल को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा नियुक्त किया गया है। धीरेन्द्र खडगटा  को पर्यावरण,वन एवं वन्यजीव  विभाग का  विशेष सचिव तथा उपायुक्त, रोहतक नियुक्त किया गया है।

धर्मेंद्र सिंह को सहकारिता विभाग का विशेष सचिव तथा जिला नगर आयुक्त, रोहतक और आयुक्त नगर निगम, रोहतक लगाया गया है। राम कुमार  सिंह को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव तथा सिंचाई और जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव और प्रबंध निदेशक, एचएसएमआईटीसी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माइक्रो सिंचाई प्राधिकरण का विशेष सचिव लगाया गया है। शक्ति सिंह  को हरियाणा  स्टेट फेडरेशन  ऑफ कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।अजय कुमार को उपायुक्त गुरूग्राम और श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड , गुरुग्राम का मुख्य  प्रशासक  भी लगाया गया है। प्रदीप दहिया को झज्जर का उपायुक्त लगाया गया है। मुनीष शर्मा को चरखी दादरी का उपायुक्त लगाया गया है। अनीश यादव  को हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर तथा उपायुक्त, हिसार और प्रशासक, एचएसवीपी, हिसार व अतिरिक्त निदेशक अर्बन एस्टेट हिसार लगाया गया है। 

श्रीमती मोनिका गुप्ता को उपायुक्त पंचकूला तथा श्री माता मनसा देवी  श्राइन बोर्ड, पंचकूला का  मुख्य प्रशासक भी  लगाया गया है।प्रशांत पवार  को उपायुक्त, नूंह  और सीईओ, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी, नूंह लगाया गया है। श्रीमती प्रीति को उपायुक्त कैथल लगाया गया है। श्रीमती नेहा सिंह को उपायुक्त कुरूक्षेत्र लगाया गया है।  राहुल नरवाल को कॉन्फेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। डॉ विवेक भारती को उपायुक्त महेंद्रगढ़ लगाया गया है।डॉ ब्रह्मजीत सिंह रांगी को पानीपत का जिला नगर आयुक्त और आयुक्त नगर निगम पानीपत लगाया गया है। विश्राम कुमार मीणा को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फरीदाबाद और विशेष अधिकारी,एपीजेड, फरीदाबाद तथा  प्रशासक, एचएसवीपी, फरीदाबाद और  अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद लगाया गया है। डॉ विशाली शर्मा को  करनाल का जिला नगर आयुक्त और आयुक्त नगर निगम  करनाल  लगाया गया है। सचिन गुप्ता को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी,अम्बाला  और विशेष अधिकारी, एपीजेड, अम्बाला  तथा अम्बाला का जिला नगर आयुक्त और आयुक्त नगर निगम अम्बाला लगाया गया है। श्रीमती अपराजित को  पंचकूला  का  जिला नगर आयुक्त  और आयुक्त नगर निगम पंचकूला तथा अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पंचकूला लगाया गया है। श्रीमती वैशाली सिंह  को एचएसवीपी गुरुग्राम का प्रशासक और अर्बन एस्टेट गुरूग्राम का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है नीरज को हिसार का जिला नगर आयुक्त और…

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 8 लाख गरीब परिवारों को दिया मनोहर तोहफ़ा

Ajit Sinha

एक जिले का नहीं, पूरे हरियाणा का समान विकास करने वाले मुख्यमंत्री हैं नायब सैनी : अमित शाह

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़: शहर की सरकार को गिराने की मुहिम टांय-टांय फिस्स होती नजर आ रही है,इसका प्रमुख कारण पार्षदों में नए प्रधान को लेकर सहमति नहीं बन पाई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x