Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : सेक्टर -29 में जश्न की रात वर्ष -2017 अंत समय में नए साल -2018 के युवाओं को दे गया एक संदेश खुद देखिए इस वीडियो में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : देश भर के लोग आज रात को अपने -अपने अंदाज में जश्न मना के नए साल -2018 का स्वागत किया हो पर सेक्टर -29 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष -2017 ने अंत समय में जाते -जाते नए साल -2018 में युवाओं को एक संदेश दे गया जोकि आप स्वंय इस वीडियो में देख सकतें हैं और नजदीक से सोच -समझ सकतें हैं। फिर भी मैं बता देते हैं कि इस कार्यक्रम की शुरुआत एक वरिष्ठ नागरिक के हाथों से किया गया।

देखा गया हैं कि सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के मकान नंबर 1880 ए के सामने रात के वक़्त नए साल के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इससे पहले एक वरिष्ठ नागरिक छग्गन सिंह के जन्म दिन के केक काटने के उपरांत ही  नए साल के किए जाने वाले जश्न की शुरुआत की गई के बाद ही डीजे पर बजने वाले गानों पर लोग  थिरकने शुरू किए। बतातें हैं कि जिस घर और समाज में बड़े -बुजुर्गों का सम्मान दिया जाता हैं तो उस घर और समाज में  आने वाले संकट कोसों दूर स्वंय भाग जाते हैं। यह एक अच्छे संकेत हैं नए साल के युवाओं के लिए, अपने घरों व समाज में कोई भी शुभ कार्य करे तो अपने बुजुर्गों के आर्शीवाद प्राप्त करने के बाद ही शुरू करे या उन्हीं  के शुभ  हाथों से शुरुआत करे। सेक्टर -29 हाउसिंग बोर्ड कालोनी के वासियों ने पुरे मस्ती के साथ-साथ  और ख़ुशी -ख़ुशी वर्ष -2017 को अलविदा किया और नए साल -2018 का स्वागत किया। इस मस्ती के माहौल में समाज के वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी उम्र दराज के लोग शामिल हुए जिसमें छोटे-छोटे  बच्चे, महिलाएं व लड़के -लड़कियां शामिल हैं।

 

https://youtu.be/lQKw_UenudM

Related posts

फरीदाबाद: दूसरे नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा।

Ajit Sinha

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को अवैध खनन को लेकर यमुना नदी का दौरा किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव जसाना में 10 एकड़ जमीनों बसाई जा रही अवैध 3 कॉलोनियों पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट का चला बुलडोजर, ध्वस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x