Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

5 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में पकड़े गए डॉ. रवि विमल के फ्लैट से मिले एक करोड़ 2 लाख रूपए-जांच जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम द्वारा 26 सितंबर को रिश्वत के मामले में पकड़े गए आरोपित डा. रवि विमल को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में छानबीन के दौरान आरोपित डॉक्टर के पंचकूला के अमरावती स्थित फलैट से एक करोड़ 2 लाख रूपये की राशि बरामद की गई है। अनुसंधान जारी है।इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी करनाल की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपित डा. रवि विमल की निशानदेही पर देर सांय आरोपित के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपित के घर से एक करोड़ 2 लाख रूप्ये की राशि बरामद की गई है। इस मामले में आरोपित डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है कि उसके पास यह राशि कहां से आई और इस मामले में और कितने लोग शामिल है। एसीबी की टीम द्वारा अलग-2 एंगल से जांच की जा रही है।गौरतलब है कि डा रवि विमल जिला पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत था। एसीबी की टीम को करनाल के एक निजी अस्पताल के संचालक से शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपित डा. रवि विमल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध उसके अस्पताल का सस्पेंशन रद्द करने के बदले में 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है जिसमें से 5 लाख रुपये की राशि देने की बात तय हुई जिसे लेते हुए एसीबी करनाल की टीम ने आरोपित को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सभी तथ्यों का विश्लेषण करते हुए इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद : कमिश्नर मोहम्मद साईन के आदेश की अनसुनी : एनआईटी एक नंबर इलाके में अवैध निर्माणों की बह रहीं गंगा, इन गंदगी को कौन साफ करेगा।

Ajit Sinha

मोबाइल फोन पर एक शख्स को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों को किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : शुष्क एवं रेतीले क्षेत्र महेंद्रगढ़ की प्यास नहरी पानी से बुझाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी: शिक्षा मंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x