Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:लापरवाही व खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के मामले में आरोपित रजत दलाल पुलिस के सम्मुख हुआ पेश-कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गत 30 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यक्ति लापरवाही व खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा था जिसपर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और पाया कि रजत दलाल ने गत 25 फरवरी को Volkswagen Capital Faridabad Showroom सेक्टर-27 मेवला महाराजपुर से एक गाडी टेस्ट ड्राइव के लिए ली थी और उसने गाड़ी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाही व खतरनाक तरीके से चलाया था, जिससे आमजन के जीवन संकट में पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

जिस संबंध में कार्रवाई करते हुए थाना सराय ख्वाजा द्वारा रजत दलाल के विरुद्ध लापरवाही व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने व आमजन के जीवन को संकट में डालने की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। अनुसन्धान के दौरान वीडियो में दिखाई दे रही चश्मदीद गवाह तत्कालीन कर्मचारी Volkswagen Capital Faridabad Showroom सेक्टर-27 मेवला महाराजपुर के कथन अंकित किए गए, गाड़ी का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने बारे Volkswagen Capital Faridabad Showroom सेक्टर-27 मेवला महाराजपुर को पत्राचार किया गया तथा चालक को तलाश करने के प्रयास किए गए।

मामले के सम्बन्ध में यातायात पुलिस द्वारा आरोपित के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने के लिए पत्राचार भी किया गया। मामले में आरोपित रजत दलाल निवासी ईस्ट चावला कॉलोनी, बल्लबगढ़, फरीदाबाद आज थाना सराय ख्वाजा में उपस्थित हुआ जिसको मुकदमा में शामिल अनुसन्धान किया जाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। आर्रोपित ने बताया कि वह सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो अपलोड करता रहता है। गत 25 फरवरी को उसने Volkswagen Capital Faridabad Showroom सेक्टर-27 मेवला महाराजपुर की एक गाड़ी नेशनल हाइवे पर सराय टोल तक टेस्ट ड्राइव की थी और हवाबाजी में उसने बहुत तेज गति व् लापरवाही से गाड़ी को चलाया था जिसकी वीडियो उसके दोस्त ने बना ली थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आरोपित के विरुद्ध पूर्व में गुजरात में 2 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त अन्य मामलों बारे रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related posts

छह चोर गिरफ्तार, चार फरार,13 किलो सोना के बिस्कुट और करोड़ों आभूषण, 57 लाख कैश, एक स्कार्पियों पुलिस किया बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 13 वार्डों में तक़रीबन कई सौ करोड़ की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

हरियाणा: आईपीएस अशोक कुमार को बहाल करके स्टेट विजिलेंस ब्यूरो, अंबाला में डीआईजी के पद पर नियुक्त ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x