Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केसीएल कंपनी ने निदेशक संजीव खेमका ने पुलिस को एर्टिगा कार पीसीआर हेतु सौपा, सीपी हनीफ कुरैशी ने झंडी दिखा कर किया रवाना ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :  केसीएल कंपनी ( खेमका ग्रुप ) ने आज जिला पुलिस को एक एर्टिगा कार पेट्रोलिंग के लिए पीसीआर के रूप में दी हैं  जिसकों हरी झंडा दिखा कर पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने रवाना किया। इस दौरान उनके साथ डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह, एसीपी सेंट्रल आत्मा राम, एसीपी हेड कवाटर देवेंद्र यादव, सेंट्रल थाने के एसएचओ राजदीप सिंह मोर उपस्थित थे।

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी का कहना हैं कि आपकी सुरक्षा आपके साथ कार्यक्रम के तहत आज केसीएल कंपनी के निदेशक संजीव खेमका ने एर्टिगा कार पुलिस को दी हैं जोकि पीसीआर हैं यह पीसीआर लेने की दो वजह हैं। सबसे बड़ा वजह हैं कि पुलिस व पब्लिक में पार्टनशिप हो और दूसरा मक़सद लोकल एरिया में पुलिस की  मौजूदगी होना। उनका कहना हैं कि इस पार्टनशिप से आम लोग आसानी से पुलिस की सहायता ले सकेंगें और इस तरीके से छोटे -छोटे अपराधों को रोका जा सकेंगा। इस अवसर उद्योगपति के. सी. लखानी ने पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी को बधाई दी कि आपकी सुरक्षा आपके साथ कार्यक्रम हरियाणा में पहला जिला फरीदाबाद है जो पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने चलाया हैं जो पूरी तरह से सफल रहा हैं।
उन्होनें पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी को आश्वश्त  किया की सेक्टर -17 व सेक्टर -9 में जो एरिया बचा हैं उसके लिए भी जल्द ही पहल करेंगें और दो पीसीआर के रूप में दो और कारों की व्यवस्था  करेंगें। इस कार्यक्रम के दौरान  उद्योगपति के सी लखानी, संजीव खेमका, आरडब्लूए सेक्टर -14 के प्रधान एस खंडेलवाल, नगर निगम के उप -मेयर मनमोहन गर्ग, सुनील गुलाटी, एच  के. बत्रा, राजीव खेमका , आर.एस. गांधी, एस.के. गोयल  के अलावा आदि उद्योगपति उपस्थित थे।
   

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पिछले दिनों हुई लूटपाट की घटना का लिया कड़ा संज्ञान,लापरवाही बरतने वाले 4 एसएचओ को निलंबित करने के दिए आदेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आगामी 5 व 6 सितम्बर 2017 को जोनल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन नाहर सिंह स्टेडियम में किया जाएगा ।

Ajit Sinha

ग्राम खेड़ी खुर्द जिला फरीदाबाद में एक एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित एक कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x