Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

व्यापारी का हत्यारा निकला दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल, दृश्यम फिल्म और क्राइम वेब सीरीज देखकर रची थी हत्या की साजिश



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में गत 9 अगस्त को गायब हुए व्यापारी की हत्या का खुलासा करते हुए कोतवाली बीटा-2 पुलिस और स्वाट टीम ने आज दिल्ली पुलिस के सस्पेंड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।  यह हत्या फ्लैट हथियाने और पैसे के लेनदेन को लेकर की  गई थी।  हत्या के बाद व्यापारी के शव को जंगल में गड्ढा खोदकर झाड़ियां में छुपा दिया था, 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस शव 13 दिन बाद शव को बरामद कर पाई थी। 

पुलिस की गिरफ्त में खड़े दिल्ली पुलिस के सस्पेंड कांस्टेबल प्रवीण ने व्यापारी अंकुश शर्मा को हथौड़े से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा था. यह सनसनीखेज खुलासा डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया. उन्होंने बताया कि प्रवीण और व्यापारी अंकुश शर्मा के बीच एक फ्लैट की डील हुई थी, जिसकी कीमत 1 करोड़ 20 लाख थी. प्रवीण ने अंकुश शर्मा को 8 लाख रुपये दे दिए थे. प्रवीण बचे हुए पैसे अंकुश को देने के मूड में नहीं था और बल्कि फ्लैट पर कब्जा करना चाहता था।  आरोपी कॉन्स्टेबल ने दृश्यम फिल्म और क्राइम वेब सीरीज देखकर एक हफ्ते में पूरी कहानी बनाई थी। 

उसने व्यापारी को पैसा देने के बहाने से एसके सोसायटी बुलाया और उसी सोसाइटी की पार्किंग में दोनों ने ड्रिंक की।  जब अंकुश नशे में हो गया, तो प्रवीण ने हथौड़े से उसके सिर पर वार किया और फिर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।  प्रवीण ने अंकुश शर्मा की हत्या के बाद उसकी बॉडी टी-सीरीज की जमीन पर स्थित जंगल में गड्ढा खोद कर दबा दी थी.बीटा 2 थाना पुलिस और स्वाट टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस शव 13 दिन बाद शव को बरामद कर पाई थी. पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Related posts

जेपी विश टाउन के कॉसमॉस टावर की लिफ्ट हुई खराब, एक घंटे तक फंसी रहीं 2 महिलाएं- देखें वीडियो।

Ajit Sinha

कार चालक ने लड़की के साथ पिस्तौल की नोंक पर की रेप की कोशिश, भाग कर लड़की ने बचाई अपनी आबरू, देखिए वीडियो। 

Ajit Sinha

गांजा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर की मारपीट ,पुलिस साथी को छोड़कर भागे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x