Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट के लिए होना है उपचुनाव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में राज्यसभा के लिए एक सदस्य के निर्वाचन के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। नामांकन पत्रों के फॉर्म हरियाणा विधानसभा सचिवालय से सहायक रिटर्निंग अधिकारी व उप सचिव गौरव गोयल से प्राप्त किए जा सकते हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एवं राज्यसभा के उपचुनाव 2024 के लिए रिटर्निंग अधिकारी डॉ. साकेत कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि 18वी लोकसभा के लिए निर्वाचन होने उपरांत यह सीट खाली हुई है ।

उन्होंने बताया कि नामांकन किसी भी उमीदवार या उसके प्रस्तावक द्वारा 21 अगस्त 2024 तक (अवकाश के दिनों को छोडक़र) किसी भी कार्यदिवस में सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा सचिवालय में रिटर्निंग अधिकारी या सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा करवाए  जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की समीक्षा 22 अगस्त को प्रातः: 10 बजे की जाएगी। 27 अगस्त तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं,यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 3 सितंबर 2024 को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में प्रात 9 से सायं 4 बजे तक होगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार लगेगा अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नि:शुल्क कैशलेस इलाज योजना के क्रियान्वयन में पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंचा हरियाणा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नामांकन पत्र आमंत्रित करने के लिए कल 4 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी-चुनाव आयोग 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x