Athrav – Online News Portal
नोएडा

यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस को प्राइवेट बस में भीडंत, आठ सवारियां घायल, तीन की हालत गंभीर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा जा रही रोडवेज बस को एक प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार  टक्कर मार दी. रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में फलैदा कट पर हुई इस दुर्घटना के बाद एक दम से मौके पर चीख पुकार मच गई, बस में सवार करीब आठ सवारियां घायल हो गई. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। सवारियों को अन्य बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।बसों की हुई जोरदार टक्कर के बसों के परखच्चे उड़ गए. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि दोपहर के समय गोरखपुर डिपो की बस नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में फलैदा कट पर आगरा की तरफ जा रही एक बस सवारियां उतार रही थी। रोडवेज बस ने प्राइवेट बस को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि सीट पर बैठी सवारियां नीचे लुढ़क गई। हादसे में जिसमें रोडवेज बस में सवार 3 व्यक्ति तथा प्राइवेट बस में सवार 5 व्यक्ति घायल हो गए  हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। सवारियों को अन्य बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

Related posts

पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़,तस्कर के पैर में लगी गोली, 50 लाख की 700 पेटी अवैध शराब की पकड़ी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

बिजली की चिंगारी से फ्लैक्स बनाने वाली प्रिंटिंग प्रेस की फैक्टरी में लगी भयंकर आग, धु धु कर जलती हुई का देखें वीडियो

Ajit Sinha

सड़क पर दिखा बदमाश और पुलिस के बीच कार चेज़, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गोली मारकर कार के टायर को बस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x