Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पिता के दोस्त के द्वारा आठ वर्षीय लड़की से बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया, गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सारन थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपने ही दोस्त की आठ वर्षीय लड़की के साथ जबरन  बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में हैं। आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस ने  भारतीय दंड सहिंता की धारा 452, 506 व 6 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।  एसएचओ वेद प्रकाश की मानें तो आरोपी शख्स  को गिरफ्तार कर लिया और उसे आज अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे नीमका  जेल भेज दिया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि बुद्ध नगर ,जिला बंदायू ,उत्तरप्रदेश निवासी रतन लाल व वह एक ही कंपनी में एक साथ कार्य करता हैं। वह दोनों एक साथ अपने कार्य से एक साथ घर लौटे थे। उनका कहना हैं कि उनकी पत्नी पहले ही उससे अलग रह रही हैं और उसके साथ एक आठ साल लड़की हैं। जब वह दोनों एक साथ घर पहुंचे  तो उसके घर में गैस ख़त्म था वह अपने दोस्त रतन लाल उम्र 23 को अपने घर में छोड़ कर,वह  गैस लेने के लिए चला गया। जब वह घर लौटा तो देखा कि  उसकी बेटी लहूलुहान अवस्था में हैं के पूछने पर उसने बताया कि अंकल रतन लाल ने उसके साथ  गलत काम किया हैं। पुलिस की मानें तो यह घटना बीते 17 दिसंबर का हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी शख्स रतन लाल के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 452,506 व 6 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी शख्स रतन लाल को गिरफ्तार कर लिया हैं और उसे आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: तीव्र गर्मी से करें अपने और अपने परिवार की सुरक्षा, बरते सावधानियां : डीसी

Ajit Sinha

दिल्ली -एनसीआर के सेव अरावली एनजीओ ने मानसून की दूसरी अरावली यात्रा की,200 लोग शामिल हुए।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के 21 गांवों में 4321 एलईडी लाइटिंग सिस्टम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x