Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने अपने दो विधायकों को जल्द अयोग्य घोषित करने की स्पीकर से अपील की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने चुनाव निशान पर विधायक बने दो एमएलए जोगीराम सिहाग और रामनिवास सुरजा खेड़ा के खिलाफ जल्द कार्र वाई करने की अपनी विधानसभा अध्यक्ष से की है। पार्टी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने रिमाइंडर याचिका के जरिए विधानसभा अध्यक्ष से दोनों विधायकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है। रणधीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों विधायकों ने जननायक जनता पार्टी के खिलाफ काम किया और अन्य राजनीतिक दल के उम्मीदवारों का प्रचार किया। साथ ही दोनों ने अन्य राजनीतिक दल के कार्यक्रम का मंच सांझा किया और भाषण दिया। जेजेपी ने दलबदल कानून के तहत मान्य विभिन्न सुबूत पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि दोनों विधायकों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और विधानसभा अध्यक्ष को चाहिए कि जल्द सुनवाई कर दोनों को दल बदल कानून के तहत दोषी करार देकर अयोग्य घोषित करें। रणधीर सिंह के कहा कि अगले माह संभावित राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा में ऐसे विधायकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए जो सदस्य रहने की योग्यता और नैतिकता खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्पीकर से मुलाकात कर फिर से तुरंत कार्रवाई की अपील करेगा

Related posts

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वैज्ञानिकों को पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए किया प्रेरित

Ajit Sinha

कांग्रेस ने राजस्थान में एसआईआर में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर किए बड़े खुलासे।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया हवाई सेवाओं का शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x