Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

प्रेमिका के दो बच्चों में से एक 7 वर्षीय लड़की को मार डाला, 9 वर्षीय लड़के को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के गैर -मौजुदगी में उसके दोनों बच्चों को बेरहमी से पीट -पीट कर लहूलुहान कर दिया। इस मारपीट के दौरान एक 7 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, जबकि 9 वर्षीय लड़का का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। ये सनसनीखेज वारदात गत 7 -8 जुलाई 2024 की रात की है। इस संबंध में एक मुकदमा थाना राजेंद्रा पार्क में कानून की उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। अब आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम विनीत है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 7/08 जुलाई 2024 की रात को थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में एक सूचना सरकारी अस्पताल में एक 9  वर्षीय बच्चे मानू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती होने तथा एक अन्य 7 वर्षीय बच्चे प्रीत के मृत अवस्था में अस्पताल में दाखिल होने के संबंध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर थाना राजेंद्रा पार्क की टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर घायल हुए बच्चे तथा मृत बच्चे के दादा ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि टेकचंद नगर, गुरुग्राम में अपने परिवार सहित रहता है। उसके बड़े बेटे विजय कुमार का देहांत वर्ष 2023 में हो गया था। इसके बाद उसकी पुत्रवधू राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम में अपने बच्चों सहित एक व्यक्ति के साथ रहने लगी। वह व्यक्ति उसके दोनों पौत्र को मारता पीटता था। गत 7 जुलाई 2024 को उसकी  पुत्रवधू का उसके  पास फोन आया कि उसके  पौत्र प्रीत व मानु को चोट लगी है जिनको वह (पुत्रवधू) अस्पताल में लेकर आई है। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसकी पुत्रवधू ने बताया कि वह जिस व्यक्ति के साथ रहती थी उसने बच्चों के साथ मारपीट की है। मार पीट में लगी चोटों के कारण उसके पौत्र प्रीत की मृत्यु हो गई। प्राप्त शिकायत पर थाना राजेंद्रा पार्क में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया। उनका कहना है कि थाना राजेंद्रा पार्क की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस की सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा तत्परता से आगामी कार्रवाई  करते हुए मुकदमा  में आरोपित को आज सोमवार को राजेंद्रा पार्क से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम *विनीत चौधरी निवासी बिजनौर (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी राजेंद्रा पार्क, उम्र-28 वर्ष* हैं। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह अक्सर बच्चों की मां की गैरमौजूदगी में बच्चों के साथ मारपीट करता था। गत 7 जुलाई 2024 की शाम को वह घर आया तो बच्चो की मां घर पर नहीं थी उसने बच्चों के साथ मारपीट की,मारपीट में लगी चोंटों के कारण 7 वर्षीय बच्चे प्रीत की मौत हो गई व 9 वर्षीय लड़का मानू घायल हो गया. आरोपित से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि यह पहले एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था और वर्तमान में भी एक  प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उपरोक्त मुकदमा में मृत बच्चे की माँ व आरोपित  विनीत कई महीनों से एक साथ रह रहे थे। आरोपित  लगभग 1 महीने पहले अपने गाँव बिजनौर चला गया था और वापस करीब एक सप्ताह पहले आया था और वापस आने के बाद मृतक बच्चे की माँ के साथ रहने लगा। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमा में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। आगे कार्रवाई जारी है। 

Related posts

रेल बजट में दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर तक नई रेल लाईन बिछाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी-राव इंद्रजीत

Ajit Sinha

डीपीएस की फिजिक्स टीचर ने सातवें फ्लोर से छलांग लगा कर आत्महत्या,फ्लैट में अकेली रह रही थी-पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

स्टेट विजिलेंस ने पलवल के मुण्डकटी थाने में तैनात ईएएसआई व मुख्य सिपाही को 80,000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।       

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x