Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पीछा छुड़ाने की नियत से प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी -पकड़ी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: प्रेमी मेरे मामले में ज्यादा दखलअंदाजी करने लगा था, जिससे वह अक्सर परेशान रहती थी, और उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसलिए उसने तावे से पीट -पीट बेहरमी से कर हत्या कर दी। ये सनसनीखेज वारदात को गत 18 मई 2024 को दी गई थी। अब पुलिस ने आरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई तावा और मृतक विक्की के फोन बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नीतू , उम्र 34 वर्ष है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज पत्रकारों कों जानकारी देते हुए बताया कि गत 18 मई.2024 को थाना सदर,गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना गांव टिकरी, गुरुग्राम के पीछे कच्ची कॉलोनी में एक मकान में 1 व्यक्ति का शव पड़े होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की सीन-ऑफ-क्राइम, एफ.एस.एल. व फिंगरप्रिंट की टीमों को घटना स्थल पर बुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के पास से कोई भी ID proof न मिलने के कारण प्राथमिक तौर पर मृतक की पहचान भी नहीं हो रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा प्रयास करके मृतक की पहचान की गई। उनका कहना है कि उपरोक्त घटना के संबंध में मृतक के भाई ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका  भाई विक्की लगभग 8 वर्ष से गुरुग्राम में रहकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नौकरी करता था, जिसकी किसी ने रंजिश रखते हुए हत्या कर दी। प्राप्त शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि, प्रारंभिक अनुसन्धान में घटना को अंजाम देने वाले का कोई सुराग नहीं था। थाना सदर के प्रबंधक अर्जुन देव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसन्धान के आधार पर उपरोक्त हत्या की वारदात को अंजाम देने वाली 1 महिला को कल दिनांक 19.05.2024 को गांव घाटा से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपित महिला की पहचान *नीतू उर्फ निशा (उम्र-34 वर्ष) निवासी अशोक विहार, गुरुग्राम वर्तमान निवासी बैहरामपुर, गुरुग्राम* के रूप में हुई। उनका कहना है कि आरोपित महिला नीतू उर्फ निशा उपरोक्त से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मुकदमा में मृतक विक्की कच्ची कॉलोनी गांव टीकरी में Pet Care का काम करता था। आरोपित नीतू तथा मृतक विक्की लगभग 5-6 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। विक्की अब नीतू की जिन्दगी में ज्यादा दखलअंदाजी करने लगा था, जिसके कारण वह  विक्की से अपना पीछा छुड़ाना चाहती थी। दिनांक 17/18.05.2024 को नीतू, नीतू का भाई तथा विक्की तीनों विक्की के कमरे पर इकट्ठा  हुए। नीतू के भाई व विक्की ने शराब का सेवन किया, इसी दौरान विक्की ने नीतू के भाई के सामने नीतू के परिवार बारे गालियां दी। जिस पर मृतक विक्की तथा नीतू के भाई के बीच हाथापाई हुई । उसी  दौरान नीतू ने घर मे रखे तव्वे से विक्की के गले व सिर पर वार किए जिसके कारण विक्की की मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए नीतू ,मृतक का फोन लेकर भाग गई। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई  के लिए उपरोक्त आरोपित महिला को न्यायालय के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

20 पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा, बदमाशों को सप्लाई देने आया था। 

Ajit Sinha

होटल में ठहरे लड़का -लड़की और होटल के संचालक से,रिश्वत लेने का वीडियो वायरल,तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ajit Sinha

विदेशी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के जुर्म में ऑटो चालक व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x