Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल व देवेंद्र चौधरी पर बरसाए गए फूल, की गई आतिशबाजी-देखें वीडियो में।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में ललित भड़ाना उर्फ़ ननु के द्वारा आज वीरवार शाम को एक शानदार आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर व निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी व हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा के पहुंचने पर जमकर आतिश बाजी की गई और दो अर्थमूवर मशीनों पर से गुलाब के फूल बरसाए गए। इस खास प्रोग्राम में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर , ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना, फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता, पूर्व मेयर देवेंद्र भड़ाना व निवर्तमान डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को 25 मई को वोट देकर भारी मतों से जीता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

इस कार्यक्रम में फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता , ग्रीन फील्ड रेजिडेंट्स वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना, भाजपा नेत्री अनीता शर्मा , श्वेता शर्मा , आदित्य शर्मा , निवर्तमान पार्षद जितेंद्र यादव, अमर चौधरी , सुनील गोयल , सत्य महाशय ,दीपक गुप्ता , बिल्डर अजय गोयल , उमाशंकर गर्ग , राजपाल चौहान ,योगेश अग्रवाल उर्फ़ टोनी , केशव अग्रवाल , रवि गुप्ता , देवेंद्र बंसल , अनिल मित्तल , शिवम् अग्रवाल , सुनील अग्रवाल , योगेश कुमार , चाचा शिवू , पंकज गर्ग व विक्की भड़ाना के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत आयोजक कार्यक्रम आए सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related posts

एक करोड़ 40 लाख की वोटर पर्चियां छपवाकर और कैश बाँट कर किया आचार संहिता का उल्लंघन: अवतार

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नागरिकों ने जताया आभार: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से भेंटकर किया धन्यवाद

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दोस्त ने अपने ही दोस्त को चारपाई में बांध कर उस समय तक पत्थरों से हमला करता रहा, जब तक वह मर नहीं गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x