Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, और मुख्यमंत्री बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा- लखन सिंगला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कभी जीएसटी, कभी पॉलीथिन के नाम पर व्यापारियों के दुकानों में बेवजह छापेमारी की कार्रवाई करके मंथली फिक्स करवाने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों को किसी भी सूरत बख्शा नहीं जाएगा,पॉलीथिन यदि बंद करना हैं , तो सबसे पहले उस कंपनी को बंद करो, जहां ये पॉलीथिन बनती हैं,पहले उसे बंद करवाओं ताकि न तो पॉलीथिन तैयार होंगी, ना ही व्यापारियों के पास पॉलीथिन पहुंचेगा,पर ये सरकार ऐसा नहीं करती हैं, सिर्फ भोले भाले दुकानदारों के दुकानों में छापेमारी करके उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा हैं, अब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने वाली हैं, और प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे में, बिल्कुल प्रदेश नहीं चलेगी। ये कहना हैं हरियाणा कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट के नवनियुक्त चेयरमैन लखन कुमार सिंगला का।

लखन सिंगला ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस का व्यापार प्रकोष्ठ सेल, प्रदेश के व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच हैं, और कांग्रेस की ये प्रकोष्ठ हमेशा प्रदेश के व्यापारियों के हित में काम करती आई हैं, और करती रहेंगी। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि हरियाणा में इस वक़्त कांग्रेस पार्टी की लहर हैं ,और प्रदेश की जनता हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद व्यापारियों की जो भी प्रमुख समस्याएं हैं उसे प्रमुखता के साथ निपटाई जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और हरियाणा की सरकार ने कभी जीएसटी, कभी नोटबंदी जैसे कानून थोप के प्रदेश के व्यापारियों को परेशान करने की दिशा में ताबड़तोड़ काम किया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि प्रदेशभर से उनके पास नेताओं और व्यापारियों का काफी फोन आ रहे हैं। जल्द ही वह प्रदेश भर में दौड़ा करेंगे, और अपने संगठन को मजबूत करेंगे, और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों कांग्रेस को वोट देने की व्यापारियों से अपील भी करेंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जिला उद्यान अधिकारी को 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शताब्दी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने शुरू की ‘सशक्त कदम छात्रवृत्ति’ योजना

Ajit Sinha

भाजपा किसान मोर्चा ने आज कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्षों, दो महामंत्रियों सहित अन्य पदों पर पदाधिकारी किए नियुक्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x