Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर -29 की हुडा सेक्टर में एक मां ने अपनी 13 साल की बेटी की हत्या कर , खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर -29 की हुडडा सेक्टर से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं .जी हैं एक मां ने अपनी 13 साल लड़की की पहले हत्या की, और खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। ये सनसनीखेज घटना आज दोपहर की बताई गई हैं। इस घटना के पीछे क्या कारण रहा है इसका अभी तक पता नहीं चल सका हैं। मरने वाली महिला का नाम यशोदा है, जबकि बेटी उम्र 13 साल का नाम वैष्णवी हैं। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई , और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। खबर के अनुसार यह लोग सेक्टर -29 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास एक मकान के ऊपरी मंजिल पर लंबे से किराए पर रहते थे, मृतका यशोदा के पति गुरुग्राम के किसी कंपनी में नौकरी करते थे। कल वीरवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इलाके की पुलिस की अपनी कार्रवाई अभी जारी है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरीदाबाद में अमृता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस की मिलीभगत से बदमाशों के होसलें बुंलद हैं, पुलिस गुनहगारों को खुला छोड़ देती हैं, पीड़ितों को धोखे से बुलाकर पुलिस गिरफ्तार कर लेती हैं ।

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद: बल्लभगढ़ में भारत पेट्रोलियम प्लांट पर गैस लीक मॉक ड्रिल सफलता पूर्वक सम्पन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x