Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

बिजली का नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन इंस्टॉल करने के बदले में रिश्वत की मांग करने वाले जई सहित दो लोग पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने देर सांय जिला जींद के उचाना में कार्यरत बिजली विभाग के जेई सुरेश चंद्र तथा एक अन्य निजी व्यक्ति जय भगवान उर्फ नन्हा को 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन लगाने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जेई सुरेश चंद्र बिजली निगम में जिला जींद के उचाना में कार्यरत है और वह गांव छतर उचाना के निजी व्यक्ति जय भगवान के माध्यम से रिश्वत की मांग कर रहा है।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोपी जेई सुरेश चंद्र ने शिकायतकर्ता से गांव छतर में निर्माणाधीन ढाबे में बिजली के नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन लगाने के लिए 20 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की। आरोपी सुरेश चंद्र द्वारा जय भगवान उर्फ नन्हा के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसे लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; हरियाणा की जलेबी का रस कांग्रेस को रास नहीं आया : मोहन लाल बड़ौली

Ajit Sinha

उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की अहम गुरुग्राम में बैठक हुई आयोजित, डीजीपी सहित अन्य राज्यों के पुलिस प्रमुख रहे मौजूद

Ajit Sinha

पलवल: एक्सिस बैंक लूट मामला: अरेस्ट 5 डकैतों से 19 लाख 68 हजार रूपए कैश बरामद, 3 डकैत अब भी फरार- एसपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x