Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले- मोदी सरकार ने किसानों और जवानों को किया बर्बाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को पंजाब के लुधियाना में कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में किसानों और जवानों पर भारी चोट मारी है। मोदी सरकार ने देश के किसानों और जवानों को बर्बाद कर दिया है। यह बातें कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के किसानों को मोदी सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ दोबारा से आंदोलन शुरू करने के लिए भी बधाई देते हुए समर्थन देने की घोषणा की। सम्मेलन में उमड़े विशाल सैलाब को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। गुरु नानक देव जी ने हमें एकता का संदेश दिया। पंजाब देश की आन-बान-शान है। किसान और जवान इस देश के मजबूत स्तंभ हैं। पंजाब देश की रक्षा के लिए कवच भी बनाता है और अन्न भी देता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा आज एक तय तरीके से किसानों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। देश की खेती को चंद पूंजीपतियों के हवाले करने की योजना तैयार थी, लेकिन किसानों के आंदोलन ने किसानी को बचा लिया।  खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में किसानों और जवानों पर भारी चोट की है। किसान और जवान देश की रीढ़ की हड्डी थे, उनको तोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से कई वादे किए थे, मगर कोई वादा पूरा नहीं किया। मोदी जी ने किसानों को आंदोलनजीवी कहा। किसान तीन काले कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे रहे, लेकिन उनसे बात तक नहीं की। मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए खरगे ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हर किसान पर 25 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर टैक्स लगाया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्राइवेट बीमा कंपनी की मुनाफा योजना बना दिया गया। वर्ष 2016 से 2022 के बीच बीमा कंपनियों ने 40 हजार करोड़ रुपये कमाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने एक तरफ किसानों को बर्बाद किया तो दूसरी तरफ अग्निवीर योजना लाकर जवानों को भी नहीं छोड़ा। रक्षा के क्षेत्र में 30 प्रतिशत भर्तियां खाली हैं, लेकिन फिर भी मोदी सरकार ने नियमित भर्तियां बंद कर दी हैं। देश में 30 लाख सरकारी पद ख़ाली पड़े हैं। इसमें से 15 लाख पद दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को मिल जाते, इसलिए मोदी सरकार भर्ती नहीं कर रही है। खरगे ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में आरएसएस-भाजपा के लोगों ने अंग्रेजों की मदद की थी। आज ये लोग रोज़ उठकर कांग्रेस और राहुल गांधी को गालियां देते हैं। जो व्यक्ति पदयात्रा निकालता है, उसको भला बुरा कहते हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ऐसा राज चाहती है, जहां संविधान का शासन हो, लोकतंत्र हो। मोदी जी सिर्फ़ अमीरों के लिए काम करते हैं। मालदारों के लिए काम करते हैं। इसलिए गरीब और गरीब, अमीर और अमीर बन रहा है।  खरगे ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने बांध बनाए, श्वेत, हरित क्रांति लाई और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय जैसे संस्थान स्थापित किए। उन्होंने भाजपा और मोदी को चुनौती दी कि वे एक भी ऐसा काम बताएं जो उन्होंने देश के लिए किया हो। खरगे ने कहा कि आज बड़े-बड़े उद्योगों को प्रधानमंत्री मोदी के एक ही मित्र को सौंपा जा रहा है। इसीलिए ऐसी सरकार को उखाड़कर फेंक देना चाहिए और डॉ मनमोहन सिंह जी जैसी सरकार वापस आनी चाहिए।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गौरवशाली भारत रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विपक्ष पर जमकर बरसें

Ajit Sinha

दिल्ली के बवाना, और गाजीपुर इलाके में आज तड़के हुई दो मुठभेड़, पुलिस की जवाबी करवाई में बदमाशों के पैर में लगी गोली।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 85वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए क्या कहा, ये जानने के अवश्य पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x