Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम ब्रेकिंग: वज़ीराबाद गाँव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया,75 मरीज देखे – डॉ सारिका वर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आम आदमी पार्टी की डॉक्टर विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ सारिका वर्मा ने आज वजीराबाद गांव में मेडिकल कैंप का आयोजन किया। डॉ सारिका ईएनटी सर्जन, डॉ करण जुनेजा छाती विशेषज्ञ, डॉ रितु जुनेजा डेंटल सर्जन, डॉ राधिका शर्मा होम्योपैथी विशेषज्ञ ने कुल 75 मरीज देखे, 40 मरीज का निशुल्क स्पायरोमेट्री टेस्ट भी किया गया जिसका प्राइवेट अस्पताल में ₹1800 खर्च लगता है। आम आदमी पार्टी के हरि सिंह चौहान ने बताया कि गुरुग्राम में मोहल्ला क्लिनिक और सरकारी अस्पताल की अनुपस्थिति में सभी लोग प्राइवेट इलाज करने पर मजबूर होते हैं। ऐसे में आम आदमी को कुछ राहत देने के लिए ऐसे कैंप लगाना चाहिए। 

सिद्धांत गुप्ता ने कहा कि गुरुग्राम  में किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवा सरकारी तौर पर नहीं मिलती है और हर वर्ग को मजबूरन जेब से पैसा खर्च किए  बिना कोई चारा नहीं है।बृजेश खटाना ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली के तर्ज पर गुरुग्राम  के हर वार्ड में मोहल्ला  क्लिनिक बनाएंगे और सिविल अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के तौर पर चलाएंगे।डॉ. करण जुनेजा ने बताया कि कोविड के बाद लोगों के फेफड़े कमजोर हो गए हैं और सिगरेट बीड़ी तंबाकू और हुक्का सेवन से फेफड़ों और कमजोर हो जाते हैं। रोज़ाना व्यायाम जरूर करें और नशीले पदार्थ से दूर रहें। आम आदमी पार्टी के सचिन शर्मा,भूपिंदर परमार, मीनू सिंह, डॉ आरसी चौहान,मनमोहन दीप सिंह,श्यामलाल बामनिया, नरेंद्र जांगड़ा और वजीराबाद गांव के महेंद्र सिंह, राकेश यादव और अन्य साथियों के सहयोग से चिकित्सा कैंप को सफल आयोजन हुआ। 

Related posts

गुरुग्राम पुलिस के एसआई राजबीर व महिला एसआई की बेटी रुचिका द्वारा अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीता पदक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में तेज गति से बढ़ रही कोरोना संक्रमित के मामले चिंता का बिषय , नए 28 केसों के साथ अब  262 हो गई हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अमृता अस्पताल के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x