Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद: कानूनी जागरूकता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार ने किया स्टॉल का उद्घाटन। 



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 37 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-2024 में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक स्टॉल लगाए गए हैं, जिसका नंबर -826 और 827 हैं। आज इस स्टॉल का विधिवत रूप से सुप्रीम कोर्ट के जज संजय कुमार ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। और स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान विशेष रूप से फरीदाबाद जिला एंव सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग व अरविन्द कुमार बंसल , सीजेएम, झज्जर मौजूद थे।

इस स्टॉल का खास मकसद आम जनों को कानून के प्रति जागरूक करना,जिससे वह कभी भी मुश्किलों में न फंसे, यदि लोग कभी भी गलती से फंस भी गए तो उससे कैसे बचे, और गुनहगारों को सलाखों कैसे भेजे, ये सभी बातें शामिल हैं।  

पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेले में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की स्टॉल लगाई गई हैं। इस स्टॉल के चारों तरफ कानून सम्बंधित पोस्टरों को लगाया गया हैं। ये सब इसलिए लगाया गया है,

ताकि इस मेले को देखने आए लाखों लोगों को कानून नियमों की अच्छी खासी समझ हो। गुप्ता कहना है कि मुख्य थीम साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना हैं। यहां लोगों को ये बताए जा रहे हैं कि साइबर फ्रॉड से कैसे बचे, इस बारे में फरीदाबाद साइबर सेल के एक्सपर्ट हैं, जो लोगों को ये सब बता रहे हैं।      

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी ने प्रेमी और उसके 3 साथियों संग मिलकर अपने प्रॉपर्टी डीलर पति की हत्या की, पहले लाश को बैड में छुपाया,नाले में फेंका     

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद की  ग्रुप हाउसिंग में वर्षो से चली आ रही बिल्डर द्वारा बिजली सम्बन्धित धांधलेबाज़ी हुआ उजागर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सोशल मिडिया का सहारा लेकर लूट करने वाले गिरोह के दो लूटेरों को आज क्राइम ब्रांच सेक्टर – 30 ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x