Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला में राष्ट्रपति आगमन लेकर की रिहर्सल: आलोक मित्तल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/सूरजकुंड:एडीजीपी सीआईडी चीफ आलोक मित्तल ने कहा कि 37वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला में राष्ट्रपति आगमन लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए  रिहर्सल की गई है। आलोक मित्तल ने 37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दोपहर बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  मेले का उद्घाटन करेंगी।  रिहर्सल के दौरान आईजी सुरक्षा सौरभ सिंह, सीपी राकेश आर्य, डीसी विक्रम सिंह, एडीसी आनन्द शर्मा सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। 

रिहर्सल में वीवीआईपी गेट से अपना घर होते हुए विदेशी स्टालो और बड़ी चौपाल की तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। वहीं स्वागत समारोह में हर प्रदेश के धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों की झलक भी देखी गई। बता दें कि इस बार का 37वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला पिछले वर्षों के मुकाबले और भी ज्यादा भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। ऐसे में मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन व सरकार द्वारा सभी तैयारियां और अधिक बेहतरीन ढंग से की गई हैं। आलोक मित्तल 2 फरवरी से शुरू होने वाले 37वें अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले की तैयारियों का जायजा लेकर प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। मेले का आधिकारिक उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा किया जाएगा। वहीं 3 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मेले में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में 50 देश शामिल हो रहे हैं तथा कई देशों के राजदूत भी विभिन्न अवसरों पर मेले में शिरकत करेंगे। वहीं  मेले में अधिक विदेशी कलाकार एवं मेहमान आएंगे।  

Related posts

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 पर यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 1 लाख 21 हजार से अधिक वाहनों के किए गए ऑनलाइन चालान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में पल गुंडे ने अवैध चारदीवारी तोड़ने गए ओल्ड निगम के तोड़ फोड़ दस्ते को गंदी -गंदी गालियां देते रहे,तोड़ डाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मीडिया के विद्यार्थियों को नई चुनौतियों का सामना के लिए बनना होगा सक्षमः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x