Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कार में बैठे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए हमलावरों ने 5 राउंड गोली चलाकर हुए फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली 39 क्षेत्र में स्थित पॉश सेक्टर- 104 के हाजीपुर मार्केट में कार में बैठे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।  हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और 5 राउंड गोली चलाकर घटनास्थल फरार हो गए।  दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद लोगों में दहशत में हैं। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली 39 पुलिस की टीम और पुलिस के आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

गोलियों से छलनी,लाल गाड़ी में मृत्यु पड़े शख्स का नाम सूरजभान है,वह सेक्टर 100 स्थित लोटस ब्लुवर्ड सोसायटी में रहता था और वह सेक्टर 104 में स्थित एनीटाइम फिटनेस जिम में एक्सरसाइज करने आता था और एक्सरसाइज करने के बाद अक्सर अपनी गाड़ी में बैठकर प्रोटीन ड्रिंक पीता था। आज भी जब वह जब केले खा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी,पांच राउंड गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली 39 पुलिस और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने मे जुटी है और पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

Related posts

22 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरप्तार

Ajit Sinha

सीबीआई की टीम ने आज एक आईआरएस अधिकारी के ठिकानों से साढ़े 3 किलों सोना, 1 करोड़ नगद व दो किलों चांदी बरामद किए है, जांच जारी।

Ajit Sinha

सहेली के मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x