Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: हफ्ता नहीं देने पर गुंडों ने स्कार्पियो गाडी से दुकान में मारी जोरदार टक्कर-एफआईआर दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद, बल्लभगढ़: दुकानदार के साथ मारपीट व स्कॉर्पियो गाड़ी से दुकान में जोरदार टक्कर मारने के मामले में आरोपित देव और पुष्पेंद्र के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाने
में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये घटना रात लगभग 1:30 बजे की है जब दुकानदार विकास बस स्टैंड के पास स्थित अपनी दुकान में मौजूद था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार वहां पर फतेहपुर बिल्लौच के रहने वाले आरोपित देव तथा पुष्पेंद्र अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे और सिगरेट मांगी पैसे दे दिए। लेकिन फिर दुकानदार से हफ्ता मांगने लगे जिस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों के बीच गाली गलौज और काफी बहस हुई।

इसके पश्चात उक्त दोनों आरोपितों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से दुकान में तीन बार टक्कर मारी और टक्कर मारते ही अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें आरोपितों की पहचान हुई.आरोपितों के धरपकड़ के लिए उनके घर पर दबिश दी गई परंतु वहां पता चला कि आरोपित पिछले दो-तीन महीने से घर नहीं आया है पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित देव अपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसके खिलाफ लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार इत्यादि के तीन- चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित देव कुछ समय पहले गुड़गांव के कादीपुर से यह स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया था जो उसने अभी तक अपने नाम नहीं करवाई है थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपितों की तलाश लगातार जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

बिल्डर्स कंपनी की करोड़ों रुपए की जमीनों के फर्जी कागजात-इंतकाल, फ्रॉड के मामले में कानूनगो सहित दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कस्टडी से कुख्यात अपराधी विकास दलाल को भागने के मामले में क्राइम ब्रांच – 30 ने 3 और बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सीएम मनोहर लाल ने एशियन अस्पताल की कैंसर मोबाइल वैन का किया उद्घाटन , वैन गांवों में जा -जा कर कैंसर की जांच करेगीः डाॅ. पांडे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x