Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

14 जनवरी से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा,14 राज्यों से गुजरेगी 6,200 किलोमीटर की यात्रा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से 6,200 किलोमीटर की ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू की जाएगी। 14 राज्यों के 85 जिलों से होते हुए 20 मार्च को इस यात्रा का समापन मुंबई में होगा। पूर्व से पश्चिम तक निकलने वाली यह ‘भारत न्याय यात्रा’ देश के लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए होगी।  यह जानकारी कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दी। 

यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए केसी वेणुगोपाल ने बताया कि गत 21 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति ने राय दी थी कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा शुरू करनी चाहिए। राहुल गांधी भी कांग्रेस कार्यसमिति की इच्छा पूरी करने के लिए सहमत हो गए हैं। इसलिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है। 14 जनवरी को इंफाल से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भारत न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि पहले चरण में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों में लगभग 4,500 किलोमीटर की यात्रा की थी, इस बार वह 14 राज्यों को कवर करते हुए 6,200 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। वहीं जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने तीन मुद्दे उठाए थे, जिनमें आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक तानाशाही शामिल थे। लेकिन भारत न्याय यात्रा का मुद्दा आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय है। भारत न्याय यात्रा ज्यादातर बस यात्रा रहेगी, पर रोजाना पदयात्रा भी होगी।  कांग्रेस की नागपुर में होने वाली “हैं तैयार हम” महारैली के बारे में जानकारी देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर कल, 28 दिसंबर को नागपुर में महारैली होगी। इस महारैली से 2024 लोकसभा चुनाव का शंखनाद होगा।

Related posts

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज उत्तर प्रदेश बूथ विजय अभियान का शुभारंभ किया।

Ajit Sinha

किस्मत ने मैकेनिक से उद्योगपति, भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता से नेता बना दिया,अब विधायक बनने की बारी हैं : नरेंद्र गुप्ता    

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज इंग्लिश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी पत्र, में क्या लिखा- पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x