Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मंझावली पुल व सड़क के निर्माण कार्य को समय पर पूरा न करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई होगी : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि मंझावली पुल व सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि सड़क को हर हालत में फरवरी तक यातायात के लिए खोला जाए। उपायुक्त विक्रम सिंह बुधवार को अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण कर रहे थे। उपायुक्त विक्रम सिंह बुधवार सुबह अधिकारियों के साथ खेड़ी गांव से रोड़ का निरीक्षण करते हुए यमुना नदी स्थित मंझावली पुल तक पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और रास्ते में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करते रहे और जल्द से जल्द रोड के निर्माण को पूरा करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयार हो रहे मंझावली पुल के कुछ अहम बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली व जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रदीप सिन्धु सहित अन्य अधिकारी, ठेकेदार व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज शराब के गोदामों, शहर भर में लगे सभी नाकों की चेकिंग की। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वाईएमसीए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्धः प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

बड़खल –सूरजकुंड रोड फरीदाबाद के पास अवैध नशीली दवाइयों की 24000 कैप्सूलों की तस्करी करता हुआ एक तस्कर पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x