Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज पल्ला – बसंतपुर रोड पर की तोड़फोड़ की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज पल्ला -बसंतपुर रोड पर कई अलग-अलग स्थानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। तोड़फोड़ की टीम ने आज अवैध रूप से बने लगभग 10 डीपीसी व 12 अधिक चारदीवारी को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई पुलिस बल के मौजूदगी में की गई हैं। नगर निगम अधिकारी की माने तो अवैध कब्जा, अवैध निर्माणों व अतिक्रमण के खिलाफ उनकी कार्रवाई अभी लगातार जारी रहेगी।

एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में आज दोपहर बाद ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने पल्ला -बसंतपुर रोड पर पहुंची, जहां अलग -अलग स्थानों पर अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही थी, जोकि अभी बिल्कुल शुरूआती दौड़ में थी। आज लगभग 10 डीपीसी और 12 से अधिक चार दीवारी को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं। हुड्डा का कहना हैं कि इसके अलावा सूर्या विहार फेस -1 में अवैध रूप से बने लोहे के गेट को भी तोडा गया हैं। उनका कहना हैं कि तोड़ फोड़ की देखरेख बिल्डिंग इंस्पेक्टर व कनिष्ठ अभियंता योगेश सिंह कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लगभग एक दर्जन से अधिक बिल्डरों को डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजल चौधरी ने नोटिस थमाया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने पहली से तीसरी कक्षा तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 20 सितंबर से खोलने का फैसला लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x