Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम का सेक्टर -15 की मार्किट में लगे तख्तों पर चला हथोड़ा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज सुबह लगभग 9 बजे सेक्टर -1 5 की मार्केट में जाम के कारण बन रहे अतिक्रमण को हथौड़े से मार मार कर बुरी तरह से तोड़ दिया और वहां लगे रेहड़ी-पटरी को भी काफी संख्या में जब्त कर लिया। ये कार्रवाई आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने भारी पुलिस फाॅर्स के साए में अंजाम दिया। ये जानकारी ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने दी।

एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर -15 की मार्किट एसोसिएशन की तरफ से शिकायत मिली थी, कि सेक्टर -15 की मार्किट में अवैध रूप से रेहड़ी -पटरी व तख्त लगा कर काफी दुकानें प्रति दिन लगाईं जाती हैं, इसकी वजह से मार्किट में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इसके साथ ही सड़क पर भी गाड़ियों की प्रति दिन जाम लगी रहती हैं। इससे आमजनों का जीवन मुश्किल में हैं। हुड्डा का कहना हैं कि इसी शिकायत पर अमल करते हुए आज उनके नेतृत्व टीम सुबह लगभग 9 बजे सेक्टर -15 की मार्किट में पहुंची, और उनके कर्मचारी ने अवैध रूप से लगे सभी तख्त को हथौड़े मार मार कर तोड़ दिया, और वहां लगे हुए रेहड़ी -पटरियों को जब्त कर गाडी पर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय में ले आए। उनका कहना हैं कि उनका ये सफाई अभियान आगे भी धड़ल्ले से जारी रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद:पाखल टोल पर आसमानी बिजली गिरने से 10 लाख से अधिक का नुकशान- देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड पर देखिए किस तरीके से पीसीआर नंबर -25 को धक्का देकर ले जाती पुलिस कर्मी,क्या जनता की सुरक्षा -सेवा कंडम गाडी के भरोसे हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने की आज घोषणा- पुलिस भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x