Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चेन स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, एक फारार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा की कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस और केटीएम बाइक सवार बदमाशों के बीच डीएलएफ मॉल से फिल्म सिटी की तरफ जा रही सड़क पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके साथी के गिरफ्तारी के लिए कांबिंग अभियान चला रही है.प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है दोनों बदमाश चेन स्नैचिंग और लूटपाट करते है, और एनसीआर में इनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है.

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान बागपत निवासी गुलशन पुत्र दिनेश के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सेक्टर-20 पुलिस को सूचना मिली थी कि केटीएम बाइक सवार दो बदमाशों डीएलएफ मॉल से फिल्म सिटी की तरफ जा रही सड़क पर मोबाइल लूटने का प्रयास किया है. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गुलशन पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से केटीएम बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस और एक बैग में लूट के 7 मोबाइल फोन बरामद हुए है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। प्रारंभिक से पता चला है कि आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है, जिसके विरूद्ध नोएडा और एनसीआर के विभिन्न थानों में लगभग नौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

थ्री व्हीलर पर सवार होकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

Ajit Sinha

धोखाधड़ी और 10 लाख रूपए रिश्वत मामले में रिश्वतखोर एचसीएस अधिकारी, उसके चाचा व दो भाई अरेस्ट।

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड के कहने उसने उसकी बेरहमी से पिटाई की, का बदला लेने के लिए उसने उसे गोली मारकर दी,पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x