Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर – 70 स्थित रॉयल सोसाइटी की 31 मंजिल से 25 वर्षीय युवती ने कूदकर की आत्महत्या


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आईएमटी पुलिस चौकी को आज सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली की एक युवती ने सोसाइटी की 31 मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तुरंत चौकी प्रभारी व थाना प्रबंधक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गए । मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने डॉ मनीषा की एफएसएल टीम, एसीपी तिगांव भी वहां पहुंचे।

घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर मृतका के परिजन पहुचे। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि युवती मूल रूप से दिल्ली, संत नगर की रहने वाली है। प्राइवेट कंपनी में काम करती है। मृतका के शव को जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की शिकायत मिलने पर हर एंगल से जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

देश की तरह अब हरियाणा में भी प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिश्ता नाता नहीं फिर भी मिशन जागृति करती है अंतिम संस्कार, ऐसे कोरोना योद्धाओं को हर कोई कर रहा सलूट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा के भ्रष्टाचार को वोट की ताकत से भगाएं: महेन्द्र प्रताप सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x