Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाने वाले मेडिकल स्टोर संचालको पर हो कार्यवाही : डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में सभी  मेडिकल स्टोर के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाना सुनिश्चित करें। डीसी विक्रम सिंह आज सोमवार को बाद लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में पुलिस, स्वास्थ्य  और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नशाखोरी के खिलाफ बेहतर क्रियान्वयन और मेडिकल स्टोर के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे न लगवाने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने बारे समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। 

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी मेडिकल स्टोर के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे/ CCTV Cameras लगाने के लिए भी सरकार द्वारा निर्देश दिए गए है जिन मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है उन मेडिकल स्टोर संचालको पर कार्यवाही की जाए। स्कूलों में नशा मुक्ति को लेकर छात्रों को जागरूक  करने के लिए डिबेट, पेंटिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए और गावों में सरपंच के साथ मिलाकर गावों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए। इसके साथ ही जिला में चल रहे जिमो में शक्तिवर्धक दवाओं, स्टेरायड की बिक्री व उपयोग न किया जाए। उन्होंने जिला औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में मेडिकल स्टोर की चेकिंग के निर्देश दिए गए  हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मेडिकल स्टोर  के यहाँ अनियमताएँ पाई जाती है के उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और आदेश के बावजूद कोई मेडिकल स्टोर संचालक मेडिकल स्टोर के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाता तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। बैठक में डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, एसीपी विष्णु प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल- हुड्डा

Ajit Sinha

हमलाबरों ने ढाबा संचालक पर चलाई दो राउंड गोलियां,पर वह तो बच गया. गोली मुश्लिम महिला को जा लगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कश्मीरी विस्थापितों के आस्था के केंद्र सारिका देवी मंदिर के लिंक रोड का उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया शिलान्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x