Athrav – Online News Portal
हरियाणा

शिशु गृह पंचकूला के एक बच्चे को राजस्थान के एक परिवार ने लिया गोद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: शिशु गृह सेक्टर- 15 पंचकूला में दत्तक ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख भाजपा हरियाणा डॉ. संजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राजस्थान के एक परिवार को बच्चा गोद दिया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने संजय शर्मा का स्वागत किया और परिषद की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। संजय शर्मा ने कहा कि परिषद द्वारा बेसहारा बच्चों के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। रंजीता मेहता ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित सेंटरों में बेसहारा छोड़े गए 168 बच्चे विदेशों में पल रहे हैं। विदेशों एवं देश के विभिन्न राज्यों में 616 बच्चों को गोद दिया जा चुका है। चार सेंटर पंचकूला, झज्जर, हिसार और सिरसा में बने हैं, जहां से बच्चों को गोद दिया जाता है।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने बताया कि 417 बच्चियों और 199 बेटों को गोद दिया जा चुका है। 166 से बच्चे विदेशों में गए हैं। शिशु गृह सेक्टर- 15 से 157 लड़के और 250 लड़कियां, हिसार से 5 लड़के, 13 लड़कियां, रेवाड़ी से 5 लड़के और 10 लड़कियां एवं झज्जर से 4 लड़के और 6 लड़कियां विभिन्न राज्यों में गोद दिए हैं। इसके अलावा शिशु गृह सेक्टर- 15 से 26 लड़के और 134 लड़कियां, हिसार से 4 लड़कियां विदेश में गोद दिए हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों को लोग गोद नहीं लेते, उनके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द 6 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए होम सेंटर बनाया जाए, ताकि उनके रुकने की सुविधा हो। 6 वर्ष से अधिक आयु के 74 दिव्यांग बच्चे झज्जर और 55 सोनीपत में रजिस्टर्ड हैं, जोकि सेवाएं ले रहे हैं। गोद लेने की प्रक्रिया लंबी जरूरी है, लेकिन आसान है। एक बच्चा गोद देने से पहले उसकी पूरी होम स्टडी होती है, वित्तीय हालत देखी जाती है, क्राइम रिकॉर्ड तो नहीं है, यह विषय जांचने के बाद ही बच्चा गोद देते हैं। हम भी कारा को अपील कर रहे हैं कि इस प्रोसेस का आसान बनाया जाए। रंजीता मेहता ने बताया कि आनलाइन प्रोसेस है, जिस तरह कोरियर आता है, उसी प्रकार आप अपनी गोद लेने के लिए किए गए आवेदन को भी ट्रैक कर सकते हैं। फाइल किस जगह है, होम स्टडी हो चुकी है या नहीं, यदि नहीं हुई, तो बार-बार आवेदन करके उसे करवा सकते हैं। उस प्रोसेस से बच्चे जल्दी गोद मिल जाता है। सबसे अच्छी बात है कि अब कई परिवार जो पहले बच्चा गोद ले चुके हैं, वह दूसरा बच्चा गोद लेना चाहते हैं।

Related posts

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के दादा स्वर्गीय जयपाल गौतम का मुक्ति धाम आश्रम पलवल में विधि विधान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने दिल्ली में की मुलाकात, लिया संगठनात्मक मार्गदर्शन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण मरीजों की आई भारी उछाल, नए मरीजों का आंकड़ा 5736 तक पहुंचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x