Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : बदमाशों द्वारा एक दैनिक अखबार के पत्रकार बिजेंद्र शर्मा को पिटाई करते हुए लाइव वीडियो खुद देखिए और उन्हीं के जुबानी सुनिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : बीती रात पटाखा जलाने से मना किया तो बदमाशों ने एक दैनिक अख़बार के पत्रकार को  घर में घुस कर लाठी -डंडों से जमकर पिटाई कर दी। यह सारा घटना क्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामलें में सारन थाना पुलिस ने नौ बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं जिसमें से पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया  हैं।
घायल पत्रकार बिजेंद्र शर्मा का कहना  हैं कि वह पर्वतीया कालोनी में रहते हैं। कल रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के करीब दीपावली की वजह से उनके घर के सामने कुछ बदमाश लोग पटाखा जला रहे थे जिसे बंद करवाने हेतु  पुलिस को सूचना दी पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची के बाद बदमाश लोग उनके घर में घुस आए और उनकी जमकर पिटाई कर दी जब उनकी पत्नी उसे बचाने हेतु आई तो उन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। उनका कहना हैं कि इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें घायल अवस्था में बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर उनका ईलाज चल रहा हैं। पुलिस की मानें तो इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं जिसमें  से पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी गणों के  नाम इस प्रकार हैं :-   नंगला इंक्लेव निवासी मनोज, जगबीर , बॉबी,गुल्लू, उर्फ़ ख़ुशी राम, श्याम लाल, कैलाश, राम प्रसाद, विपिन हैं। घायल पत्रकार बिजेंद्र शर्मा के हालचाल पूछने हेतु बादशाह खान अस्पताल में पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा, हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल, विधायक ललित नागर, नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा के अलावा आदि गणमान्य लोग पहुंचे।

Related posts

संविधान ने 3 स्तंभ बनाए, चौथा स्तंभ मीडिया जनता ने बनाया है-मल्लिकार्जुन खरगे को लाइव वीडियो में सुने।

Ajit Sinha

डिजिटल अरेस्ट करके 1,03,70,000/-रूपए की ठगी करने वाले 2 आरोपितों को साइबर थाना एनआईटी  की टीम ने किया गया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

अगले कुछ सप्ताह कोविड-19 के दृष्टिगत काफी सतर्क रहने की जरूरत : डॉ. रणदीप गुलेरिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x