
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एजीएस/अपराध शाखा की टीम ने आज एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम राहुल उर्फ़ हैप्पी उर्फ़ विक्रम, उम्र 27 वर्ष, निवासी साईं नगर, मीठापुर, बदरपुर, दिल्ली को ग्वालियर, मध्य प्रदेश हैं, से गिरफ्तार किया है। उसे थाना जैतपुर की हत्या और थाना तुगलक रोड के हत्या के प्रयास के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। वह पूर्व में 5 आपराधिक मामलों में भी संलिप्त था।

स्पेशल डीसीपी अपराध रविंद्र सिंह यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सहायक उप-निरीक्षक गोविंद को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना जैतपुर और थाना तुगलक रोड, दिल्ली के हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित आरोपित राहुल उर्फ़ हैप्पी उर्फ़ विक्रम ग्वालियर ,मध्य प्रदेश के इलाके में छिपा हुआ है अगर समय पर कार्रवाई की जाए तो उसे वहाँ से पकड़ा जा सकता है। तदानुसार, फरार आरोपित को पकड़ने के लिए उपायुक्त अमित गोयल द्वारा सहायक आयुक्त नरेश कुमार की देखरेख में व निरीक्षक पवन कुमार और निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें उप-निरीक्षक अजय कुमार,सहायक उप-निरीक्षक गोविंद, सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार, प्रधान सिपाही रविंदर और प्रधान सिपाही राहुल शामिल थे। मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा ग्वालियर, मध्यप्रदेश में जाल बिछाया गया और आरोपित राहुल उर्फ़ हैप्पी उर्फ़ विक्रम को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।यादव का कहना हैं कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके भाई निखिल राय उर्फ़ रोशन की आरोपित राहुल उर्फ़ हैप्पी व राकेश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच के दौरान आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोविड के दौरान, आरोपित राहुल उर्फ़ हैप्पी उर्फ़ विक्रम को पैरोल दी गई थी लेकिन उसने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जेल अधिकारीयों के समक्ष समर्पण नही किया व परिणामस्वरूप आरोपित को उद्घोषित आरोपित घोषित कर दिया गया। वह तभी से अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
आरोपित की पिछली आपराधिक संलिप्तता:
1. एफआईआर नंबर -383/2015, दिनांक 12/05/2015, धारा 302/34 भारतीय दण्ड संहिता व धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना जैतपुर, दिल्ली ।
2. एफआईआर नंबर -117/2022, धारा 307/34 भारतीय दण्ड संहिता और 27 आर्म्स एक्ट, थाना तुगलक रोड, दिल्ली ।
3. एफआईआर नंबर – 682/2020, धारा 148/149/307/323/440/120बी भारतीय दण्ड संहिता और 25/54 आर्म्स एक्ट, थाना पल्ला फरीदाबाद, हरियाणा।
4. एफआईआर नंबर – 415/2020, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना सेंट्रल फरीदाबाद, हरियाणा ।
5. एफआईआर नंबर – 420/2020, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना सेंट्रल फरीदाबाद, हरियाणा ।
आरोपित का प्रोफाइल:
आरोपित राहुल उर्फ़ हैप्पी उर्फ़ विक्रम, निवासी साईं नगर, मीठापुर, बदरपुर, दिल्ली का रहने वाला है व 12 वीं कक्षा तक पढ़ा है। वह क्षेत्र के बुरे तत्वों के संपर्क में आया और आसानी से पैसा कमाने के लिए अपराध की दुनिया में शामिल हो गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

