Athrav – Online News Portal
दिल्ली

सीएम केजरीवाल ने हिमाचल राज्य राहत कोष में 10 करोड़ रुपए दिए दान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुरोध पर शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश राज्य के राहत कोष में 10 करोड़ रुपए का दान दिया है। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगातार मानसून बारिश के कारण होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दिल्ली सरकार से मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से उन्हें गहरा दुख हुआ है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देवभूमि की जनता को इस संकट में मदद करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से लोगों के जीवन और उनकी आजीविका प्रभावित होने के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस संकट की घड़ी में दिल्ली और दिल्ली सरकार हिमाचल प्रदेश की सरकार और जनता  के साथ खड़ी है।इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्र लिखकर मानसून की बारिश से प्रदेश में पैदा हुए संकट में राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद मांगी थी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा था कि हाल ही में मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश से संपत्ति और मानव जीवन को बहुत नुकसान हुआ है। ऐसा प्रदेश में पहले कभी नहीं देखा गया। अपनी जनता को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने ‘आपदा राहत कोष’ 2023 खोला है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और पुनर्वास प्रदान किया जा सके। आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता निस्संदेह प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के जीवन में अहम बदलाव लाएगी।

Related posts

अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का जबरदस्त पलटवार, कहा, जम्मू-कश्मीर-हैदराबाद और जूनागढ़ पंडित नेहरू की वजह से भारत का हिस्सा

Ajit Sinha

एक शख्स ने आज अपनी दादी, पिता, मां व बहन की चाकुओं से गोद कर बड़े ही बेहरमी से हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

लॉकडाऊन: ‘एक विवाह ऐसा भी’: खाना बांट रहे शख्स को भीख मांग रही एक लड़की से हुआ प्यार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x