Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रहा है भाजपा का स्वच्छता अभियान : नितिन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला ने कहा है कि भाजपा सरकार का स्वच्छता अभियान जमीनी स्तर पर पूरी तरह से फेल साबित हुआ है, जिस स्वच्छता अभियान की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद की कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-20 से की थी, आज भी वहां गंदगी का साम्राज्य स्थापित है और लोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त हो रहे है, लेकिन भाजपा आगे दौड़ पीछे छोड़ की कहावत को चरितार्थ करने में लगी है। सिंगला आज सेक्टर-20 कृष्णा कालोनी में जाकर वहां व्याप्त गंदगी व जलभराव का अवलोकन करने के उपरांत लोगों से बातचीत कर रहे थे।

नितिन सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, सरकार के मुखिया जहां से जिस काम की शुरुआत करते है, उसे अधूरा छोड़ दिया जाता है, चाहे सफाई अभियान हो या फिर विकास कार्य। शहर में लोग आज बुनियादी सुविधाओं से त्राहि-त्राहि कर रहे है, लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता विकास का झूठा राग अलाप कर लोगों को गुमराह कर रहे है। सिंगला ने कहा कि अब समय आ गया है, जब इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ा जाए और हरियाणा में भूपेंद्र हुड्ड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाई जाए ताकि प्रदेश व फरीदाबाद का समुचित विकास करवाया जा सके।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्य सभा चुनाव -2026 के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ऊँचा गांव पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार कर , लाखों रूपए इलेक्ट्रॉनिक सामनाओं को बरामद किया है।

Ajit Sinha

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला: दिल चोरी साडा हो गया… पर नाचते नजर आए विदेशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x