Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

काम पर जा रही महिला की गोली मार कर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच जुटी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी के क्षेत्र में स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी और फरार हो गए।   गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 

सुबह  महिला पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे हैं। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है,जिससे कि हमलावरों का सुराग मिल सके। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने सरस्वती विहार में रहने वाली राजकुमारी को उस समय गोली मारी,  जब वह घर से निकाल कर सूरजपुर काम पर जा रही थी,  जहां पर वह साफ सफाई का काम करती है। घर से चंद कदमों की दूरी पर ही बाइक पर सवार दो लोग आए और राजकुमारी को गोली मारकर भाग गए। घायल राजकुमारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने से मृत घोषित कर दिया है। डीसीपी ने बताया कि महिला के परिजनों का कहना है कि मृतक राज कुमारी का पैसे को लेकर विवाद उसकी बहन सोनिया के साथ चल रहा था और आए दिन उसे धमकी मिलती रहती थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच के लिए की में गठित की है और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

Related posts

पत्नी जब प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई तो उसने प्रेमी संग मिलकर पति की कैंची घोंप कर हत्या कर दी-पकड़े गए।

Ajit Sinha

अपने आप को पुलिस बता कर आमजनों की तलाशी ले कर लूट ने वाले दो ईनामी अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक गाड़ी को किया आग के हवाले, लगभग 10 गाड़ियों में की तोड़फोड़ -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x