Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के हजारों भक्त श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे , कई महिलाओं ने प्रस्तुत किए शानदार नृत्य-दृश्य देखें इस वीडियो में।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी की श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार शाम को श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एंव भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का मंदिर के संरक्षक वीरेंद्र सिंह भड़ाना ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय ऊर्जा एंव भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर,उनके साथ ग्रीन फील्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता भी कार्यक्रम की शुरुआत में ही पहुंच गए थे,

क्यूंकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन उनकी बहुत ही ज्यादा व्यस्ता थी, और उन्हें सभी कार्यक्रम में पहुंचना बहुत ही जरूरी था। इसके बाद जैसे- जैसे शाम ढलता चला गया वैसे वैसे मंदिर में भक्तों की संख्या तेज गति से बढ़ती चली गई, और रात का अंधेरा होते ही पूरा का पूरा ग्रीन फील्ड कृष्णमय हो गया।

जी हैं देखा गया हैं कि मंदिर में 5000 से अधिक श्रीकृष्ण भक्त मंदिर में पहुंच कर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए। इस विशेष अवसर पर ग्रीन फील्ड परिवार की कई महिलाओं ने श्री कृष्ण के लिए गाए गए गीतों पर हजारों श्री कृष्ण भक्तों के सामने बहुत ही शानदार नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे श्री कृष्ण भक्तों ने काफी पसंद किया। आप इस खबर में प्रकाशित वीडियो में प्रस्तुत किए गए नृत्य के दृश्य को देख सकते हैं।

श्री कृष्ण भक्त योगिंदर तंवर, अपनी पत्नी हर्षिता, बेटी राजश्री,प्राची व बेटा गीतविक तंवर के साथ मंदिर में लड्डू गोपाल,भगवान श्री कृष्ण के भव्य दर्शन किए,और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तंवर का कहना हैं कि और सालों के मुकाबले इस वर्ष श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया हैं। जिस तरीके से मंदिर में भक्तों हुजूम हैं, ऐसे में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करके वह और उनका पूरा परिवार धन्य हो गया। इस लिए वह मंदिर के संरक्षक वीरेंद्र सिंह भड़ाना, और उनकी टीम को तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ।  इस उत्सव को सफल बनाने में  अमिताभ पाल,सुभाष चंद्र त्यागी,जे. एन. खेड़ा,हेमंत गोगिया,सागर चौहान,आनंद प्रकाश,अनिल कनोजिया बृज गोपाल गर्ग,राकेश अग्रवाल,बजरंग लाल गोयल,विनोद सहगल,रेखा रस्तोगी,अमरचंद वर्मा,राजेश अरोरा,रमेशराम अरोड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं  

Related posts

फरीदाबाद: एसडीओ की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी कर आगामी रणनीति पर प्रदर्शन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के 50 वर्ष, व एनुअल डे और बच्चों के ग्रेजुएट होने पर शानदार कार्यक्रम आयोजित-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद साइबर पुलिस स्टेशन के एसएचओ सहित 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ बिछोर थाने में हत्या का केस दर्ज, एसआईटी करेंगी जांच।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x