Athrav – Online News Portal
दिल्ली हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी बेटी श्रीमती बंडारू विजया लक्ष्मी भी उपस्थित रही। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल दत्तात्रेय से हरियाणा में बाढ़ की स्थिति के बारे मे और इससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय ने  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बताया कि मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बाढ़ को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर ठोस कदम उठाने के साथ-साथ किसानों एवं मेहनतकश गरीब लोगों सहित जरूरतमंदों की हर संभव मदद करके उन्हें राहत पहुंचाई हैं।उन्होंने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा की गई सभी पहलों और जन-कल्याणकारी योजनाओं सहित राज्य में विभिन्न विकास गतिविधियों के साथ चल रहे कल्याणकारी कार्यों पर भी चर्चा की।

Related posts

लोकसभा के आम चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता हो जाएगी लागू– मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

Ajit Sinha

कोविड-19 पॉजीटिव केस मिलने पर उपायुक्त नरेश नरवाल ने किया जिला के 127 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की 55 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित मरीजों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x