Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

कांग्रेस: बीजेपी गवर्नमेंट और खासकर पीएम मोदी संविधान के तहत सदन चलाना नहीं चाहते हैं-लाइव वीडियो सुने।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया के मेरे दोस्‍तों, आज हम डॉ. आंबेडकर के स्‍टेचू के पास जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं, इसलिए कि कॉन्स्टिट्यूशन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और बीजेपी गवर्नमेंट और खासकर मोदी जी संविधान के तहत सदन चलाना नहीं चाहते हैं और रूल्स, रेगुलेशन, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के जितने भी रूल्‍स हैं, उनको अलग रखकर आज वो हर मेंबर को धमकी दे रहे हैं और हर मेंबर को सस्पेंड करके… ये पहली बार ऐसा हो रहा है कि सस्पेंड करके मामला प्रिविलेज कमेटी को भेजा जा रहा है ताकि वो मेंबर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में भी न आए, हालांकि हमारे अधीर रंजन चौधरी जी चेयरमैन हैं

पब्लिक अकाउंट्स कमेटी के, तो पब्लिक अकाउंट्स कमेटी में भी न आएं और सीएजी की रिपोर्ट में भी वो हिस्सा न लें, क्‍योंकि जो कमियां हैं, सरकार की गलतियां हैं, वो सीएजी में बताते हैं, तो उससे उनको दूर करने के लिए, उनको ऐसा सस्पेंड किया है कि एक दिन, दो दिन, कहीं टाइम नहीं मिल पाया है।प्रिविलेज कमेटी की रिपोर्ट जब आएगी,जिस तरीके से उन्होंने रजनी पाटिल जी को किया था,उसी तरीके से इनको आज किया है। यानी डेमोक्रेसी को दबाना चाहते हैं और संविधान के तहत चलना नहीं चाहते, इसीलिए आज हम यहां सभी पार्टी के लोग मिलकर प्रोटेस्‍ट कर रहे हैं और ऐसे जो इल्‍लीगल उनके काम हैं, गैरकानूनी काम जो हैं, इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे और फिर सदन जब शुरू हो जाएगा, उस वक्‍त भी हम ये बात रखेंगे और उनको कहेंगे।

Related posts

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने आज 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, इनके बैंक खाते से ढाई करोड़ जब्त।

Ajit Sinha

6 करोड़ रूपए के 900 ग्राम हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्करों को पुलिस ने  किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में आज से “देशभक्ति पाठ्यक्रम” की शुरुआत – अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x